Categories: IndiaTrending

मां छोड़ गई, और पिता है जेल में-अपने कुत्ते जैकी संग सोता है 9 साल का अंकित, ख़ुद कमाता-खाता है

कहानी सुनकर थोड़ा सा आप भावुक जरूर हो जाएंगे लेकिन सच्चाई यही है, खबर के मुताबिक यह जानकारी निकलकर सामने आई कि अंकित की मां उसे उसके साथ सो रहे जैकी कुत्ते के साथ छोड़कर रात में चली गई। अंकित की उम्र 9 से 10 साल के बीच में बताई जा रही है। खबर के मुताबिक अंकित के पिता जेल में हैं। और अब अंकित की मां भी उसे छोड़कर चली गई है।

इस खबर को और भी ज्यादा प्रकाश में लाने की बात एक पत्रकार ने की। बतादें कि अंकित अपना और अपने कुत्ते का पेट पालने के लिए चाय की दुकान पर काम किया करता है और बड़ा ही खुद्दार किस्म का लड़का है। जब अंकित चाय की दुकान पर काम करता है तब तक कुत्ता उसके सामने उसके पास बैठा होता है।

मां छोड़ गई, और पिता है जेल में-अपने कुत्ते जैकी संग सोता है 9 साल का अंकित, ख़ुद कमाता-खाता है

जब काम खत्म हो जाता है तो अंकित कुत्ते के साथ जाकर जो भी उस चाय की दुकान से मिल पड़ता है खा पीकर फुटपाथ पर ही सो जाते हैं। एक स्थानीय पत्रकार ने इस बात को सोशल मीडिया पर उजागर कर दिया उसके बाद अन्य मीडिया मीडियाकर्मी और पुलिस प्रशासन इस बच्चे और कुत्ते की तलाश में जुट गए।

मुजफ्फरनगर एसएसपी की तरफ से एक अलग ही टीम का गठन किया गया। जिसके बाद इस बच्चे और कुत्ते को ढूंढ लिया गया। पुलिस का यह कहना है कि अब अंकित के माता-पिता को भी खोजने की तैयारी की जा रही है और अंकित को सही सलामत प्रशासन की निगरानी में रखा जा रहा है जिससे कि उसे और उसके साथ रहे कुत्ते को कोई भी किसी भी तरह की परेशानी ना हो। अक्सर कुछ ऐसी खबरें निकलकर सामने आती है कि मां बाप अपने बच्चों को छोड़ जाते हैं लेकिन यहां खबर थोड़ी सी जुदा है थोड़ी सी अलग है।

यहां पिता अंकित का जो है वह जेल में बताया जा रहा है और अंकित की मां उसे छोड़कर कुत्ते के साथ रात में सोता छोड़ कर चली गई। अब जब अंकित से इस बारे में बात की जाती है तो अंकित सिर्फ इतना जानता है कि उसका पिता जेल में है और उसकी मां उसे सोता हुआ जैकी नाम के कुत्ते के साथ छोड़ छोड़कर चली गई। अब पुलिस प्रशासन के मुताबिक पुलिस जो है वो अंकित के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है और इस बारे में पूरी कोशिश की जा रही है कि अंकित और उसके साथ रहे कुत्ते को कोई भी किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

वहीं चाय दुकान मालिक जहां अंकित काम किया करता था उससे भी बात की। उसके मुताबिक यह बताया गया कि अंकित बड़ी खुद्दार किस्म का लड़का है और वह इमानदारी के साथ काम करता है जो भी उसे मिलता है अपने काम का, उससे अपना पेट भरता है और अपने साथ रह रहे जैकी कुत्ते का भी पेट भरता है किसी भी चीज को फ्री में नहीं लेता। आज के जमाने में आज के दौर में इस तरीके की चीजें बड़ी कम निकल कर सामने आती हैं कि कोई पिता अपने बच्चे को छोड़ जाए कोई मां अपने बच्चे को रात में सोता हुआ छोड़ दे और उसके बाद वह बच्चा अपने को बढ़ाने के लिए मेहनत मशक्कत करे।

और वह भी पूरी ईमानदारी के साथ, ना सिर्फ अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए बल्कि अपने साथ रह रहे पालतू कुत्ते के लिए भी। तो अंकित की इस कहानी से हमें बहुत सारी बातें समझ में आती हैं अगर हमारे साथ में हमारे सामने विपत्ति है तो भी हमें सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और यहां पर पुलिस प्रशासन की भी तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने इस बच्चे को ढूंढ निकाला और अब इनके परिवारजनों को ढूंढने की तैयारी में है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago