HomePress Releaseबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

Published on

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार को बालिका दिवस के अवसर पर बदरपुर सैद गांव में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गांव की सरपंच कृष्णा के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में जनवरी 2020 से सितंबर 2020 के बीच जन्मी बेटियों को बुलाकर उनके लिए केक काटा गया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांव की सरपंच कृष्णा देवी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। आज हम इस कर्यक्रम के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि हमें बेटियों को बचाना भी है, और बेटियों को पढ़ाना भी है।

इस अवसर पर गांव के लोगों को लिंगानुपात कम होने से होनी वाली कमियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही बताया गया कि कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों व गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुपरवाईजर मधु, सुनीता नागर व माया देवी भी उपस्थित थी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this