जर्जर टॉयलेटों को फिर बनाया जाएगा स्मार्ट, इन जगहों पर होगा काम

फरीदाबाद में सरकारी शौचालयों की हालत बहुत ही ख़राब है। बदबू भी बहुत ज़्यादा आती है। जिले में खंडर होते जा रहे करोड़ों रुपए की लागत से 10 स्मार्ट टॉयलेट को ठीक करने की प्रक्रिया फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड शुरू कर रहा है। कंपनी इन्हें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए प्राइवेट एजेंसी को देना चाहती है। ताकि इन पर विज्ञापन कर वह कमाई करें और टॉयलेट की मेंटेनेंस का काम भी हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना भी है कि कोई भी खुले में शौचालय ना करे। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के दूसरे प्लान के तहत दिल्ली की तर्ज पर किसी प्राइवेट एजेंसी को मेंटेनेंस का काम सौंपने पर भी विचार किया जा रहा है।

Image result for public toilet haryana

जिले में जो शौचालय बनाये गए थे उनमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश के 100 शहर स्मार्ट बने फरीदाबाद को भी स्मार्ट सिटी में चुना गया है फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने साल 2018 में राजस्थान की एक कंपनी को स्मार्ट टॉयलेट बनाने का ठेका दिया था कंपनी ने 12 एकड़ एरिया में स्मार्ट टॉयलेट बनाने का कार्य शुरू किया था।

जिस तरीके की उम्मीद लगाई जा रही थी वैसा काम इन शौचालयों में देखने को नहीं मिला। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी जनता के पैसों को बर्बाद ही कर रहे हैं। आपको बता दें, शौचालय सबसे पहले sector-21d की मार्केट में तैयार किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था, लेकिन उद्घाटन के बाद से ही यह बंद पड़े हैं।

इन शौचालयों में ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया था लेकिन वह भी खराब हो चुका है। स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए कामों में संबंधित विभागों की पोल खुलकर सामने आ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago