Categories: Government

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के साथ कल से शुरू होगी फसल की खरीद : एसडीएम अपराजिता

फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता ने बताया कि कल वीरवार 1 अप्रैल से गेहूं, जौ और सरसों की फसलों की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा गेहूं 1975/- रूपये, जौ 1600/- रूपये व सरसों 4650/- रूपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर ही किसानों की गेहूं, जौ व सरसों की फसल खरीदी जाएंगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के लिए चार एजेंसियां और जौ व सरसों की खरीद के लिए एक-एक सरकारी एजेंसी घोषित की गई है। एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपमंडल में आगामी 1 अप्रैल से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की सरसों, जौ और गेहूं की फसलों के लिए की जाने वाली खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के साथ कल से शुरू होगी फसल की खरीद : एसडीएम अपराजिता

इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विपणन बोर्ड के सचिव ऋषि कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद और मोहना अनाज मण्डी में जौ फसल की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरकारी एजेंसियों द्वारा की जाएगी।

कृषि विपनन बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना, फतेहपुर गाँव, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद एमएसपी पर की जाएगी।

वहीं सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा और जौ की खरीद हैफेड द्वारा की जाएगी। जबकि गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सरकारी एजेंसी द्वारा एमएसपी पर खरीदी जाएगी।

एसडीएम अपराजिता ने उपमंडल के किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों ने सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पर अब तक अपनी फसलों का विवरण अपलोड नहीं करवा रखा है, वे किसान अपनी फसलों का विवरण अपलोड अवश्य करवा लें।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर फसलों का विवरण अपलोड करवा रखा है, उन्हीं किसानों की फसलें एमएसपी पर सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी जाएंगी। इसलिए जिन किसानों ने “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर अपनी फसलों का विवरण अपलोड नहीं करवा रखा है,

वे किसान आगामी 5 और 6 अप्रैल को अपनी फसलों का विवरण “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर अवश्य अपलोड करवा लें। ताकि वे किसान भी अपनी फसलों को सरकार द्वारा अधिकृत सरकारी एजेंसियों को समर्थन मूल्य पर गेहूं, जौ और सरसों की फसलें बेच सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago