बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने, अस्पतालों में इतने फीसद बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित

    0
    176

    महामारी की दूसरी लहर कहर मचा रही है। हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आलम बहुत विनाशकारी हो रहा है। इसी विनाश से बचने के लिए अब हरियाणा के सभी निजी अस्पतालों में अब 50 फीसद बेड महामारी मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। रोहतक पीजीआइएमएस में एक हजार आक्सीजन बेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य मेडिकल कालेजों में करीब 1250 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है।

    हर जिले में लगातार पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हर तरफ चिंता और चिता का माहौल है। पहली मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन देने का काम शुरू होगा, जिसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

    बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने, अस्पतालों में इतने फीसद बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित

    वैक्सीन लगाने वालों की संख्या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है। लेकिन चिंता की बात यह है कि पॉजिटिव मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हुई राज्य स्तरीय मानिटरिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिए गए।

    बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने, अस्पतालों में इतने फीसद बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित

    इस समय प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रदेश में रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। महामारी की दूसरी लहर ने कहर मचा दिया है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

    बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने, अस्पतालों में इतने फीसद बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित

    स्थिति काफी डराने वाली बनी हुई है। कोई भी ऐसा राज्य नहीं जहां मामले कम हो रहे हों। लगातार बढ़ते मामलों ने हमारी लापरवाही को उजागर किया है। लगातार बढ़ते मामलों से देश समय विदेश में फिरसे लॉकडाउन लगाने की स्थिति बन रही है।