Categories: Featured

इन लड़कियों ने कर दिखाया ऐसा कमाल कोई लड़का भी न सोच सके ऐसा काम, इनकी कहानी बताती है नामुमकिन कुछ भी नहीं

कर कुछ करने का ठान लें हम तो वो काम हो ज़रूर सकता है। बस हमें सकारात्मक रहना चाहिए। कभी हमें अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है बसर्ते कोई भी वह सच्ची निष्ठा, मेहनत और लगन से किया जाय। ऐसा ही कुछ नामुमकिन सा लगने वाला कारनामा असम के मछुआरा समुदाय की छह युवा लड़कियों ने कर दिखाया है।

इन लड़कियों ने एक बायोडिग्रेडेबल योगा मैट बनाया है। ऐसा करने का कोई लड़का सोच भी नहीं सकता था शायद। उन्होंने समस्या को अवसर के तौर पर लेते हुए बायोडिग्रेडेबल मैट विकसित की, जो झीलों में मिली जल कुंभी से बनाई गई है। इन लड़कियों द्वारा विकसित बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल मैट इस जलीय पौधे को समस्या से संपदा में बदल सकती है।

इन लड़कियों ने कर दिखाया ऐसा कमाल कोई लड़का भी न सोच सके ऐसा काम, इनकी कहानी बताती है नामुमकिन कुछ भी नहीं

युवतियों ने जो कमाल कर दिखाया है उससे यह माना जा रहा है कि यह एक बड़ी समस्या का हल कर सकता है। सभी लड़कियां मछुआरे समुदाय की हैं जो गुवाहाटी शहर के दक्षिण पश्चिम में एक स्थायी मीठे पानी की झील दीपोर बील, जो रामसार स्थल और एक पक्षी वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम से विख्यात है, के बाहरी हिस्से में रहती हैं। यह झील मछुआरे समुदाय के 9 गांवों के लिए आजीविका का एक स्रोत बनी हुई है जिन्होंने सदियों से इस बायोम को साझा किया है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वे जलकुंभियों की अत्यधिक बढोतरी तथा जमाव से पीड़ित हैं।

असम के मछुआरा समुदाय को जलकुंभी ने परेशान कर रखा है। अब इससे निजात मिलने की संभावना उठी है। इन लड़कियों का परिवार प्रत्यक्ष रूप से अपने जीवित रहने के लिए इस दलदली जमीन पर निर्भर है और उनका यह नवोन्मेषण पर्यावरण संरक्षण तथा डीपोर बील की निरंतरता की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे सकता है तथा स्थानीय आजीविका भी सुनिश्चित कर सकता है। इस मैट को ‘मूरहेन योगा मैट‘ के नाम से जाना जाता है और इसे जल्द ही एक अनूठे उत्पाद के रूप में विश्व बाजार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। महिलाओं को कभी कम नहीं समझना चाहिए। इस कदम की शुरुआत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी निकाय उत्तर पूर्व प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं पहुंच केंद्र की एक पहल के जरिये हुई जिससे कि जल कुंभी से संपदा बनाने के लिए छह लड़कियों के नेतृत्व में एक सामूहिक ‘सिमांग‘ अर्थात स्वप्न से जुड़े समस्त महिला समुदाय को इसमें शामिल किया जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago