HomeFaridabad"सेवा ही संगठन" भाजपा में कार्यकर्ता का ही है सबसे बड़ा पद,...

“सेवा ही संगठन” भाजपा में कार्यकर्ता का ही है सबसे बड़ा पद, सबसे बड़ा योगदान: विधायक राजेश नागर

Published on

फरीदाबाद।
भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद है। भाजपा का आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सकता है। यह बात तिगांव से विधायक राजेश नागर ने खेड़ी मंडल की कार्यकारिणी बैठक में कही।
श्री नागर ने कहा कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

इसके पीछे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व है। यह भाजपा ही है जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन दूसरों दलों में यह संभव नहीं है। वहां तो परिवार के लोग ही आगे बढ़ते हैं। विधायक राजेश नागर ने सभी से कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने हमेशा देश को पहले रखा और उसी के हिसाब से नीतियां बनाईं। भाजपा के कार्यकर्ता ने हमेशा देश की सेवा को पहला लक्ष्य बनाया और सेवा की। यही कारण है कि आज भाजपा सेवा ही संगठन प्रकल्प पर काम कर रही है।

"सेवा ही संगठन" भाजपा में कार्यकर्ता का ही है सबसे बड़ा पद, सबसे बड़ा योगदान: विधायक राजेश नागर

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि जब कार्यकर्ता की उपेक्षा की जाती है तो उसको ठेस पहुंचती है लेकिन मेरे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं। मैं आपके लिए हमेशा उपलब्ध हूं। हम सब मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम मनोहर लाल जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम भारत को पुन: उसका स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

"सेवा ही संगठन" भाजपा में कार्यकर्ता का ही है सबसे बड़ा पद, सबसे बड़ा योगदान: विधायक राजेश नागर

इस अवसर पर मंडल प्रभारी पुनीता झा, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नागर, अमरपाल नागर, डा आरएस नागर, राजवीर सरपंच, महामंत्री दयाराम नागर, नरवीर नर्वत, विनोद पंडित, ईश्वर भाटी, वीरपाल पहलवान, दिनेश भाटी, विनोद नागर, रूपी सरपंच, दयानंद सरपंच, सुनील पाराशर, धर्मवीर बैंसला, शरदाराम, महेश नागर, जगत नेताजी, करतार चंदीला, बंटू नर्वत, नीरा नागर, मनोहर सिंह नागर, केएलजे पे्रसीडेंट डीके सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this