Categories: Featured

आखिर अपनी दाढ़ी क्यों बढ़ाए चले जा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए क्या है वजह

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास लुक को लेकर जाने जाते हैं। चाहे उनका कुर्ता हो या फिर सदरी। उनका ड्रेसिंग सेंस हमेशा कुछ अलग नजर आता है। देश में जब महामारी ने पैर पसारना शुरू किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में देश को संबोधित करते हुए एक दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। उस दौरान जब वह वीडियो में नजर आए तो उनकी दाढ़ी करीने से कटी हुई थी। फिर करीब तीन महीने बाद जून में अनलॉक-2 की घोषणा के बाद जब उन्होंने देश को संबोधित किया तो उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर तो चर्चा में है ही, साथ ही यह राजनितिक गलियारों में भी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। तब से लेकर आज तक उनकी बढ़ी दाढ़ी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इसे कभी माहामारी गाइडलाइंस को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश देने से जोड़कर देखा गया तो कभी इसके राजनीतिक मायने भी निकाले गए।

आखिर अपनी दाढ़ी क्यों बढ़ाए चले जा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए क्या है वजह

मोदी के विरोधी तो इसे पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य से भावनात्मक जुड़ाव प्रदर्शित करने की रणनीति से भी जोड़ चुके हैं। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि, आखिर पीएम मोदी अपनी दाढ़ी इतनी क्यों बढ़ा रहे हैं? जैसा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन के बाद से ही अपना लुक बदल लिया है और वह लगातार अपने लुक को लेकर चर्चा में भी हैं।

जब भी कोई व्यक्ति अपने नए लुक में आपके सामने आता है तो तमाम प्रकार की जिज्ञासाएं उमड़ने लगती हैं। उनके दाढ़ी बढ़ाने की वजह के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले कुछ महीनों में उनकी दाढ़ी और ज्यादा बढ़ चुकी है। इस बीच कर्नाटक के ‘उडुपी पीजवारा पीठ’ के अध्यक्ष स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने पीएम मोदी के दाढ़ी बढ़ाने को लेकर टिप्पणी की है। वे अयोध्या में निर्माणाधीण राम मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अहम सदस्य भी हैं। उन्होंने पीएम मोदी के दाढ़ी बढ़ाने को राम मंदिर निर्माण से जोड़ते हुए सनातन धर्म की एक परंपरा का जिक्र किया।

पीएम मोदी की दाढ़ी को लेकर हर कोई अलग-अलग दलीलें दे रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago