Categories: Health

संक्रमण की चाल को मात देने के लिए हरियाणा खुद को बनाएगा ढाल, होगा अब तक सबसे बड़ा सीरो सर्वे

संक्रमण की गतिविधियों को बारीकी से समझने के लिए अब हरियाणा इस बार सबसे बड़ा ज़ीरो सर्वे करने जा रहा है। जो ना सिर्फ 400 से लेकर 500 लोगों पर बल्कि करीबन 1720 लोगों पर किया जाएगा। बता दें, कि यह अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे माना जाएगा। जहां 60 फ़ीसदी सैंपल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर तो वहीं 40 फ़ीसदी सैंपल बच्चों के एकत्रित किए जाएंगे,

ताकि संक्रमण की लहर के बारे में भांपकर स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए पहले ही आगाह किया जा सके और इससे लैंड की तैयारी परिपूर्ण हो सके। वैसे तो अब तक इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च और हरियाणा सरकार की ओर से अलग-अलग पांच बार जिले में सीरो सर्वे कराया जा चुका है।

संक्रमण की चाल को मात देने के लिए हरियाणा खुद को बनाएगा ढाल, होगा अब तक सबसे बड़ा सीरो सर्वे

जिले में 52 शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार सर्वे होगा। इनमें से कलस्टर 36 गांवों में बनाए गए हैं और 16 कलस्टर शहर में बनाए गए हैं। जिले से 1720 सैंपल लिए जाने हैं इनमें से 60 फीसद 18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए जाएंगे, जबकि 30 फीसद 12 से 18 आयुवर्ग और दस फीसद छह से 12 आयुवर्ग के बच्चों के सैंपल लिए जाएंगे। स्पष्ट शब्दों में कहें तो जो सीरो सर्वे पहले जहां सिर्फ व्यस्क लोगों पर किया गया था उसमें इस बार 40 फीसद बच्चों को शामिल किया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने फीसद बच्चों में संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह एंटी बाडीजक के रूप में कार्य कर रही हैं।

मई माह में आइसीएमआर की ओर से जिले में 500 लोगों पर सीरो सर्वे किया गया था। इनमें से कुरुक्षेत्र के 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना को हराने की इम्युनिटी मिल चुकी है। जबकि सर्वे में शहर के अलग-अलग 10 कलस्टरों से लिए गए सैंपलों में से 54 फीसद में एंटी बाडीज मिली थी। लाडवा में 72.5 फीसद लोगों में एंटी बाडीज मिल चुकी हैं।

वहीं कोविड कार्यक्रम प्रभारी डा. रमेश सभ्रवाल और डा. कृष्ण ने बताया कि अभी इसकी तैयारी चल रही है। सीरो सर्वे करने के आदेश मिलते ही फील्ड में टीमें उतर जाएंगी और सीरो सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा पूरी तरह तैयारियां की जा रही है कि जल्दी तीसरी वेब आने से पहले संक्रमण की लहर के बारे में बारीकी और गतिविधियों की पूरी जानकारी हासिल हो सके, ताकि संक्रमण की वजह और इसे फैलने से रोकने के लिए तैयारियां चरम सीमा पर पहले ही पहुंचाई जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago