Categories: Health

तिगांव विस क्षेत्र में आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप में बोले विधायकबोले, तीसरी लहर से बचने का केवल वैक्सीनेशन ही है तरीका

तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक साथ नौ जगहों पर वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन कर मेगा ड्राइव की शुरुआत विधायक राजेश नागर ने की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन करवा कर तीसरी लहर को परास्त करने की अपील की।

विधायक राजेश नागर ने मेगा ड्राइव की शुरुआत बुखारपुर रोड पर गेंदा सिंह के मकान पर आयोजित कैंप से की। इस अवसर पर श्री नागर ने बताया कि राज्य की मनोहर सरकार ने सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की है।

तिगांव विस क्षेत्र में आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप में बोले विधायक<br>बोले, तीसरी लहर से बचने का केवल वैक्सीनेशन ही है तरीका

जिसके तहत सभी कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई जल्द ही शुरु होगी। चाहे उस कॉलोनी में कितने ही निर्माण क्यों न हुए हों। अभी तक वर्ष 2015 तक 50 प्रतिशत निर्माण हो चुकी कॉलोनियों को ही वैध करने की नीति थी। श्री नागर ने कहा कि इस नीति से अपने ही क्षेत्र में लाखों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया।


श्री नागर ने कहा कि तीसरी लहर की बात की जा रही है लेकिन इससे बचने का फिलहाल एक ही उपाय है कि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को वैरिएंट बदलने के बावजूद वायरस ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए खुलकर सामने आने की अपील की।


आज बुखारपुर के अलावा सीएचसी तिगांव, पीएचसी तिगांव, भैंसरावली मोड पानी की टंकी के पास, तिगांव में प्रेम चंद की बैठक, भुआपुर के सरकारी स्कूल, भैंसरावली हनुमान मंदिर, नीमका, तिलपत, कृष्णा कॉलोनी आदि जगहों पर वैक्सीन लगाए गए। इस अवसर पर डॉ अजय गोयल, भाजपा नेता दयानंद नागर, भाजपा तिगांव मंडल अध्यक्ष गजराज कौशिक, वेद अधाना, तेज सिंह अधाना, प्रवीन मैंबर, कुलदीप आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago