Categories: Crime

कर्ज में डूबे शख्स ने दोस्त के लिए रच दी चोरी की अनोखी कहानी, पुलिस ने अक्ल लगाई ठिकाने

वैसे तो देश के कोने-कोने से वाहन चोरी होने के मामले सामने आते रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों की इतनी हिम्मत हो गई कि लोग अब दिनदहाड़े भी चोरी करने से बाज नहीं आते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामलों पर लगाम नहीं लग रहा तो लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

मगर हरियाणा के रेवाड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया जहां, एक कार चालक ने खुद ही अपनी कार चोरी करवा दी और पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसकी कार चोरी हो गई है। मगर पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि कार चालक और उसके दोस्त ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

देवेन्द्र पर काफी कर्ज है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपनी BMW कार चोरी होने की साजिश रची और इसमें अपने दोस्त रवि को शामिल किया। पूछताछ में सामने आया कि देवेन्द्र के पास दो चाबी थी। उसने एक चाबी रवि को देकर खुद ही यहां से रवाना किया था और फिर बाद में पुलिस को कार चोरी होने की सूचना दे दी। देवेन्द्र चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराकर इंश्योरेंस क्लेम लेने की फिराक में था। पुलिस ने देवेन्द्र व उसके दोस्त रवि को काबू कर लिया है।

गुरुग्राम के मानेसर के गांव नैनवाल निवासी देवेन्द्र कंप्यूटर रिपेयर का काम करता है। उसने एक BMW कार HR 29AB 0777 ली हुई थी। मंगलवार को वह रेवाड़ी में अंबेडकर चौक पर मनोहर डाइग्नोस्टिक सेंटर पर आया और पर्ची कटवाई। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई चोरी करके ले गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और कार तलाशने की कोशिश शुरू की।

देवेन्द्र की बातों पर पुलिस को शुरू से ही शक हो गया था, इसका कारण यह था कि कार चोरी की टाइमिंग के वक्त चौक पर काफी भीड़ होती है। जबकि कुछ मिनट में ही कार चोरी होना इतना असान भी नहीं है। फिर भी पुलिस ने कार को ढूंढने के लिए जी जान लगा दी। पुलिस कार की तलाश में गुरुग्राम के गांव खलीलपुर तक पहुंची और कार को बरामद भी कर लिया। इसके साथ ही रवि नाम के एक शख्स को पकड़ा गया। रवि से सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज खोल दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago