भारत में यूपीएससी सबसे श्रेष्ठ और उच्च स्तर की परीक्षा करवाती है। जो इसे पास कर लेता है उसकी किस्मत बदल जाती है। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो सफलता पाने के साथ-साथ जमीन और सादगी से भी जुड़े होते हैं। ऐसे लोग कहीं मिल भी जाए तो इनके प्रति इज्जत और भी बढ़ जाती हैं। सादगी से भरी एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
यह जमाना सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई नई वीडियो या फोटो अक्सर शेयर ही होते रहते हैं। यह तस्वीर आईएएस अधिकारी रमेश घोलप की है जो सड़क किनारे ही एक बुजुर्ग किसान के साथ बैठे हुए हैं और ठहाके मारकर हंस रहे हैं। तस्वीरों में उनकी सादगी साफ झलक रही है, वहीं बुजुर्ग भी बिना किसी झिझक के अधिकारी के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इन दिनों आईएएस अधिकारी का एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रमेश घोलप अपनी इनोवा कार से बाहर निकलते हैं और एक सड़क किनारे बुजुर्गों के साथ जमीन पर बैठकर ही बात करने लगते हैं। इस दौरान आईएएस अधिकारी के साथ उनके बॉडीगार्ड भी होते हैं लेकिन वह कार में ही बैठे रहते हैं और बुजुर्ग और उनके बीच के इस नजारे को देखते रहते हैं।
इस वायरल हो रही पोस्ट में फोटो में एक आईएएस अधिकारी जमीन पर बैठा हुआ नजर आता है। इस खूबसूरत तस्वीर को आईएएस अधिकारी रमेश घोलप ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि, “तजुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है। संगमरमर पर तो हमने पांव फिसलते देखे हैं।
आईएएस अधिकारी रमेश घोलप की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग अलग-अलग कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘ऐसी सादगी देखी नहीं।’ तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि, ‘सादगी से बड़ी कोई खूबसूरती नहीं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…