स्थानीय मस्ताना चौक पर शहर को कचरा मुक्त करने के मकशद से लगाए जाने वाले डस्टबिन के कार्य का शुभारंभ नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव ने किया। इस मौके पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं बीजेपी नेता टिपरचंद शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
चावला कॉलोनी पहुँचने पर यहाँ के गणमान्य लोगों ने नेता टिपरचंद शर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव जी का गर्म जोशी से स्वागत किया। श्री शर्मा ने कहा कि पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव ने भी लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर आज करीब 9 डस्टबिन लगवाए गए।
इस मौके पर भगवानदास गोयल, प्रेम खट्टर, महेश गोयल, विनोद गोस्वामी, जितेंद्र भारद्वाज, बिट्टू पंजाबी, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, राजकुमार भारद्वाज, कर्ण मनचंदा, परवीन गर्ग, संजय गुप्ता, सौरभ मंगला, वीरेंद्र मनचंदा, रामवतार सहित सभी दुकानदार मौजूद रहे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…