Categories: IndiaLife Style

50 सालो से लिव इन में रह रहा था यह बुजुर्ग जोडा, पता चलते ही गांव वालो ने कराई जबरदस्ती शादी, जाने पूरी कहानी

आज के समय में सब चाहते है की उनकी शादी उनके मनपसंद लड़के या लड़की के साथ हो। आज-कल के समय में तो सब अपनी मर्ज़ी से ही अपना जीवन-साथी चुनते है। वैसे तो अब एक नया चलन आ गया है, जिसमे लोग बिना शादी किए एक दूसरे के साथ रहते हैं, जिसे आधुनिक भाषा में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ कहते हैं।

अब हम आपको बता दे की एक ऐसी ही कहानी इस बुजुर्ग जोड़े की है, जो की पिछले 50 साल से ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहे थे, और अभी जल्दी ही में इस जोड़े ने शादी के पवित्र बंधन को जोड़ा है।

50 सालो से लिव इन में रह रहा था यह बुजुर्ग जोडा, पता चलते ही गांव वालो ने कराई जबरदस्ती शादी, जाने पूरी कहानी

यह मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के खैरझिटी कला गांव का है।यहाँ एक बुज़ुर्ग दंपत्ति 50 सालो से बिना शादी के एक साथ रह रहा था। इस शादी को देखकर सभी तब हैरान रह गए जब उन्हें इस बारे में पता लगा कि दूल्हे की उम्र 73 साल है, और दुल्हन साल 67 की हैं।

इस दूल्हे का नाम सुकाल निषाद है और 67 वर्ष की दुल्हन का नाम गौतरहिन बाई था, ये दोनों पिछले 50 सालों से लिव इन में रह रहे थे।

इंटरव्यू देते वक़्त बूढ़े दूल्हे ने बताया कि वे आज से 50 साल पहले बेमेतरा जिले के बिरसिंगी में अपने लिए एक लड़की देखने गए थे।पर जिस लड़की को सुकाल देखने गया था उसकी छोटी बहन सुकाल को ज्यादा पसंद आ गयी और उसपे सुकाल का दिल आ गया था।

उस वक़्त सुकाल की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी इसी वजह से उन दोनों ने बिना शादी किये ही एक साथ रहने का फैसला कर लिया था। मजेदार बात ये थी कि उनके बिना शादी के रहने से उनके परिवार या समाज कोई भी आपत्ति नहीं थी।

सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग जोड़े की शादी बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं।आप लोगों को शायद ये जानकार हैरानी होगी इस जोड़े को तो ये तक नहीं पता की आखिर ‘लिव इन रिलेशनशिप’ होता क्या है। अब ये घटना चर्चा का विषय बन चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago