Categories: Government

अगर जनधन खाते में नहीं है बैलेंस फिर भी निकाल सकते है 10 हजार रुपये, जानिए तरीका

अगर आपसे पास बैंक है और उसमें पैसे नहीं हैं, तो भी आपको 10 हजार रुपये मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका जन-धन अकाउंट होना चाहिए।अगर आपने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत अकाउंट नहीं खुलवाया है तो अभी खुलवा लें।जन-धन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोले जाते हैं। केंद्र सरकार की इस योजना को 7 साल पूरे हो चुके हैं और अब तक इसके 41 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं।

जन धन योजना खाते में इसके अलावा भी कई सुविधाएं मिलती हैं।आपको बता दें कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जनधन योजना  के तहत जीरो बैलेंस खाता खोलती है।इसमें दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक समेत कई दूसरे लाभ भी मिलते है।

अगर जनधन खाते में नहीं है बैलेंस फिर भी निकाल सकते है 10 हजार रुपये, जानिए तरीका

इस योजना के तहत आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के बाद भी 10,000 रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की सुविधा मिल जाएगी। ये सुविधा कम वक्त के लोन की तरह है। पहले ये योजना 5 हजार रुपये हुआ करती थी।सरकार ने अब इसको बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है।

इस अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल है। ओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन धन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए।ऐसा नहीं होने पर केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की मिलती है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना  सबसे महत्वाकांक्षी वित्तीय प्रोग्राम है जो बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, विप्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक पहुंच सुनिश्चित करता हो।यह खाता किसी भी बैंक शाखा अथवा व्यवसाय प्रतिनिधि आउटलेट में खोला जा सकता है. पीएमजेडीवाई खातों जीरो बैलेंस के साथ खोला जा रहा है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता पब्लिक सेक्टर बैंकों में ज्यादा खोला जाता है।लेकिन, अगर आप चाहें तो प्राइवेट बैंक में भी अपना जनधन अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आपके पास कोई और सेविंग अकाउंट है तो आप उसे जनधन खाते में भी बदल सकते हैं। भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक, जिसकी उम्र 10 वर्ष या उससे ज्यादा है, जनधन खाता खुलवा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago