Categories: EntertainmentTrending

पवन सिंह और खेसारी लाल की जुबानी जंग में कूदी अक्षरा, कह दी इतनी बड़ी बात

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की यह कोल्ड वॉर थमने का नाम ही नहींले रही। इनके बीच चल रहे इस वाक्‍युद्ध से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार आजकल नए कीर्तिमान बनाने में लगे हैं। इस दंगल में एक के बाद एक नए चेहरे कूदते जा रहे हैं। पहले काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की गंदगी सामने लाई। निरहुआ दिनेश लाल यादव ने भी खेसारी की कुछ बातों का खुलासा किया था और अब अक्षरा सिंह ने तो बहुत कुछ कह दिया है।

उन्होंने कहा कि बरसाती मेंढक सब बिल से बाहर आ गए हैं। एक टटपूंजिया कलाकार जब एक लड़की को बेआबरू करने के लिए बंद कमरे में गाना गाया था, तो भोजपुरी के वजूद की बात करने वाले कहां थे? ये लोग पैर की धूल बनने लायक नहीं हैं।

पवन सिंह और खेसारी लाल की जुबानी जंग में कूदी अक्षरा, कह दी इतनी बड़ी बात

पैरों को धूल बराबर भी नहीं हो तुम

अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी को बदनाम करने वालों को रवि किशन और मनोज तिवारी से सीखना चाहिए। ये लोग उनके पैरों की धूल भी नहीं बन सकते। रवि किशन के व्‍यवहार से ही लगता है कि वे सुपर स्‍टार हैं।

इनको दूसरी इंडस्‍ट्री से सीखना चाहिए। दूसरी सभी इंडस्‍ट्री में एक-दूसरे को पुश किया जाता है। केवल लइकी चढ़ तानी, और लइकी के उतार द नहीं करते हैं लोग।

बरसाती मेंढक ध्यान रखो

अक्षरा ने आगे कहा कि बरसाती मेंढकों को ध्‍यान रखना चाहिए कि बरसात का मौसम हमेशा नहीं रहेगा। उपलब्‍ध‍ि मिली है तो उसको पचाना सीखो। तब खुद भी आगे बढ़ोगे और इंडस्‍ट्री को भी आगे बढ़ाओगे।

भोजपुरी की बात ऐसे नहीं होगी। भोजपुरी की बात करनी है तो हर वक्‍त पर एक साथ आइए। अक्षरा ने कहा कि वह ऐसे लोगों को कलाकार मानती ही नहीं हैं। नया-नया भेंट कर ली, हकर-हकर पेट कर ली। चार दिन का… कुछ सीख नहीं लिए कि…

चार गाना गाकर बड़े सुपरस्टार नहीं बन गए

वीडियो देखकर लगता है कि अक्षरा सिंह ने संभवत: चलती गाड़ी से अपने मोबाइल से शूट किया है। उन्‍होंने कहा- आपस में भेंट कर तार, आपन घर में सेंड कर तार… आरे मूर्ख तहनी के बुझात नइखे, जवन छिपा में खातार, ओही में छेद कर तार… आपस में ही विवाद, आपस में ही लाइव, लाइव, लाइव…, केतना लाइव…, क्‍या प्रूफ करना चाहते हैं? मौके पर चौका मारने की आदत हो गई है।

भोजपुरी के सम्‍मान की बात करते हैं आप लोग? यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्‍य ये है कि चार दिन आए, चार गाना हिट हो गया तो खुद को भगवान बना लिए। पहले सीखिए और तब लोला बजाइएगा। गाना गाकर बहुत बड़ा सुपरस्‍टार नहीं बन गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago