Categories: Entertainment

महज़ 14 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली ‘Rasna Girl’ को अपनी मौत का पहले से अंदाज़ा था!

तरुणी सचदेव को तो आप जानते ही होंगे। नहीं जानते,  तो हम आपको बताते हैं। रचना गर्ल नाम सुनकर कुछ याद आया। हां जी,  रसना गर्ल जिनका मासूमियत से आई लव यू रसना हमारी यादों में अब तक ताजा है। यह एक इंडियन मॉडल और बाल अभिनेत्री थी। जिनका जन्म मुंबई शहर में 14 मई 1998 में हुआ था। उनके पिता हरेश सचदेव एक इंडस्ट्रियलिस्ट है।  मां का नाम भी हम आपको बता दें गीता सचदेव है। तरूणी ने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही की थी।  मां मुंबई के इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर की एक भक्त  मंडली के सदस्य थी।

आपको बता दें तो तरुणी ने भी मंदिर के कई त्योहारों में नाटकों में हिस्सा लिया था। तरुणी 5 साल की उम्र से ही फिल्म इंडस्ट्री में आ गई थी। वह अपने समय की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली बाल कलाकार भी थी। आगे बढ़ने से पहले वह ऐड देख लीजिए जिसके लिए तरुणा इतनी मशहूर है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरुणी ने रसना, कोलगेट, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस मोबाइल, एलजी कॉफी वाइट, गोल्ड विनर, शक्ति मसाला जैसे कई चीजों के लिए ऐड का अभिनय किया था। वह इंडस्ट्री की सबसे बिजी चाइल्ड मॉडल मानी जाती थी। वह स्टार प्लस के शो क्या आप पांचवी पास से तेज है मैं भी कंटेस्टेंट बनकर आ चुकी है।

महज़ 14 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली 'Rasna Girl' को अपनी मौत का पहले से अंदाज़ा था!

आपको बता दें उस समय यह शो बॉलीवुड किंग शाहरुख खान होस्ट किया करते थे उन्होंने 2004 की मलयालम फिल्म में  वेल्लिनक्षत्रम से डब्ल्यू कर अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी आज वह हमारी यादों में सिमटकर रह गई है।

जरा सोचिए अगर किसी की उसके जन्मदिन वाले दिन ही मौत हो जाए तो उसके परिवार वालों पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही तरुणी के साथ भी हुआ था। अपने जन्मदिन वाले दिन ही 14 मई 2012 को तरुणी अचानक इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थी।

जब नेपाल के अग्नि एयर फ्लाइट सीएचटी प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। वह अपनी मां गीता सचदेव के साथ यात्रा कर रही थी। जो कि तरुणी के साथ ही चल बसी। उस दिन तरुणी का 14 वां जन्मदिन था।

अगर बात करें घटना की तो हुआ यह था कि सोमवार को पश्चिमी नेपाल में 30 सीटर विमान के फिसल कर क्रैश हो गया था।  विमान में 16 भारतीय, 2 डेनमार्क वासी और चालक 3 सदस्य थे।  जिसमें 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। लगभग 9:45 पर प्लेन के टुकड़े हो गए थे। 15 लोग इस हादसे में मर गए थे। छह  यात्री बच गए थे।

अब जो घटना हम आपको बताने वाले हैं उसको सुनकर ऐसा लग रहा है कि, शायद तरुणी को पहले से ही अंदाजा था कि अब वह वापस लौट कर नहीं आ सकेगी। जब 11 मई 2012 को वह नेपाल की यात्रा पर जा रही थी। तो रवाना होने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों को गले लगाया और बोली थी ‘मैं आप सब लोगों से आखरी बार मिल रही हूं’। हालांकि उन्होंने यह  बात एक मजाक में बोली थी। लेकिन उनके दोस्तों का कहना था कि इससे पहले तरुणी ने कभी उन्हें गले नहीं लगाया था।

आपको बता दे,  आखिरी बार उन्होंने अपने दोस्त से मज़ाक में कहा था कि अगर उड़ान के दौरान प्लेन क्रैश हो जाता है तो…..उसके बाद वो अपनी दोस्त को ‘आई लव यू’ कहकर चलीं गईं। उनके दोस्तों का मानना था कि उनका उस प्लेन से जाना उनके भाग्य में लिखा था।  तरुणी इस ट्रिप से कभी लौटी ही नहीं।

रसना गर्ल के यूं अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था। फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों के अनुसार, तरुणी न केवल एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि एक बहुत ही ब्राइट स्टूडेंट भी थीं। उनके जाने पर बहुत से कलाकारों ने अपना दुख जताया।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया-

यह पढ़ते हुए कि, तरुणी सचदेव नेपाल प्लेन क्रैश में नहीं रहीं। मैं ये बात सुनकर दहल गया हूं। वो बहुत ही प्यारी और सुंदर बच्ची थी…काश, भगवान ये सच न होता।

अभिषेक ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर किया पोस्ट-

नेपाल प्लेन क्रैश के बारे में सुनकर हैरानी और बहुत ही दुख हुआ। मेरी सबसे प्यारी सह-कलाकारों में से 1 को मैंने खो दिया। ‘पा की लिटिल तरुणी’।स्पीचलैस……

रसना विज्ञापन में तरुणी के साथ काम करने वाली करिश्मा कपूर ने किया ट्वीट-

यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वो एक प्यारी औऱ वाइब्रेंट बच्ची थी। वो बहुत ही होनहार थी। ‘पा’ में अद्भुत किरदार करने वाली बाल कलाकार थी।

फ़िल्म ‘पा’ के निर्देशक आर बाल्की ने कहा-

मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना है? मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि तरुणी चली गई है। वो काफी सरल अभिनेत्री थी जिनके साथ मैंने पा मूवी में काम किया था।

फ़िल्म डायरेक्टर विनायन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने तरुणी को अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में काम करते देखा था। उन्होंने विज्ञापन एजेंसी से उनका नंबर लिया और उन्हें कॉल किया।  जब तरुणी की मां गीता सचदेव ने तरुणी को फ़ोन दिया तब तरुणी ने उनसे कहा था कि‘अंकल, मुझे फिल्मों में काम करना हैं’।

विनायन ने ही तरुणी को 2004 में फ़िल्म इंडस्ट्री से रूबरू कराया था। वो विनायन ही थे जिन्होंने तरुणी को मलयालम हॉरर फ़िल्म ‘वेल्लिनक्षत्रम’ के लिए सेलेक्ट किया था। जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। मलयालम फ़िल्म के बाद विनायन ने अपनी अगली फ़िल्म ‘सत्यम’ में भी तरुणी को कास्ट किया था। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुख की बात है कि अब वो नहीं रहीं।  विनायन ने सोशल मीडिया पर तरुणी के साथ फोटो भी शेयर किया था.


रसना गर्ल के कुछ यादगार किरदार:

मेट्टी ओली (2002)- उन्होंने तमिल सीरियल मेट्टी ओली में सीता की बेटी मामिनी कुट्टी का रोल किया था।

‘वेल्लिनक्षत्रम’ (2004)- मलयालम फ़िल्म ‘वेल्लिनक्षत्रम’ में एक ‘भूत’ का किरदार निभाया था।

‘सत्यम’ (2004)-  सत्यम फ़िल्म में उन्होंने पृथ्वीराज की भांजी का रोल किया।

‘पा’ (2009)- उन्होंने अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन के साथ 2009 की ‘पा ‘मूवी में अमिताभ की क्लासमेट का रोल किया था।

‘ससुराल सिमर का’ (2011) – 2063 एपिसोड पूरा करने वाले सबसे बड़े हिंदी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में भी दुर्गारानी का कैरेक्टर किया था।

‘वेटरी सेलवन’ (2014) – तमिल फिल्म ‘वेटरी सेलवन’ में अभि के किरदार के रूप में काम किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago