Categories: Government

पेंशन के लिए परेशान हो रहे बुजुर्गों के लिए राहत की खबर, जान लीजिए क्या है नया नियम

कहते है कोई साथ दे या या दें, लेकिन बुढ़ापे में एक पेंशन है जो साथ देती हैं। मगर इन दिनों बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं, इसका कारण यह है कि वह नए नियमों से अनजान हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जहां समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में बुजुर्गों को मेडिकल के लिए घंटों लाइन में लगना परेशानी का सबब बना रहा तो वहीं, अब बुधवार को मेडिकल से संबंधित दस्तावेजों पर साइन कराने व फीस जमा कराने के लिए सिविल अस्पताल में लाइन में लगना पड़ा।

सुबह सुबह की ठंड में बुजुर्गों को घंटो तक लाइन में खड़ा होना मुसीबत बना हुआ था। तो वहीं घंटो बाद जाकर कुछ दस्तावेज उनके हाथ लगे, जिसे वैरिफाई कराने के लिए डाक्टरों के चक्कर काटने पड़े। परेशानी को देखते हुए कई बुजुर्गाें ने यहां तक कह दिया कि ऐसी पेंशन से अच्छा तो घर पर ही ठीक हैं।

पेंशन के लिए परेशान हो रहे बुजुर्गों के लिए राहत की खबर, जान लीजिए क्या है नया नियम

जिन बुजुर्गाें के पास अपनी आयु का दस्तावेज नहीं है। उन्हें मेडिकल कराना पड़ता है। इसके लिए ही मंगलवार को बुजुर्गाें को सेक्टर 17 स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में बुलाया गया था। यहां पर सुबह चार बजे से बुजुर्गाें की लाइन लग गई थी। चिकित्सकों की टीम ने जांच की।

देर शाम तक जांच का कार्य चलता रहा। यहां से जांच कराने के बाद इन बुजुर्गाें को सिविल अस्पताल में प्रमाण पत्र के लिए 100 रुपये की फीस जमा कराने के लिए जाना पड़ा। इसके बाद उनके फार्म को चिकित्सकों द्वारा वैरिफाई किया गया। जो बुजुर्ग मंगलवार को दस्तावेज तैयार नहीं करा सके। वह बुधवार को सिविल अस्पताल में पहुंचे थे।

सिविल अस्पताल में प्रमाण पत्र की फीस जमा कराने के लिए सुबह आठ बजे ही बुजुर्ग पहुंचान शुरू हो गए थे। उनसे फीस लेकर पर्ची दी जा रही थी। फीस जमा कराने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। कुछ पर्ची लेकर फार्म वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago