Categories: IndiaPoliticsTrending

ABP C Voter सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े, यूपी की लगाम होगी इस पार्टी के हाथ

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। तारीखों के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। बता दें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले समाचार चैनल एबीपी ने चुनावी सर्वे जारी किया है, जिसे एबीपी सी वोटर सर्वे (ABP C Voter Survey) कहते हैं। सर्वे जारी करने से पहले समाचार चैनल एबीपी की टीम लोगों से राय लेती है। राय लेने के बाद ही चुनावी सर्वे जारी किया जाता है। इस खबर के माध्यम से हम आपको ताजा सर्वे की जानकारी देंगे कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है और किस पार्टी की सरकार बनने वाली है।

एबीपी न्यूज और C-Voter ने 7 से 13 जनवरी के बीच एक चुनावी सर्वे किया था। जिसके अनुसार इस बार भारतीय जनता पार्टी को लाभ होता दिख रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस बार 10 मार्च को किस पार्टी की सरकार बनेगी।

सर्वे के अनुसार 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की श पथ ले सकते हैं। हाल ही में रिपब्लिक भारत और PMARQ ने एक सर्वे किया था। जिसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है।

बीजेपी के खाते में जा सकती हैं 272 सीटें

चुनावी सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार कुल 252 से 272 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी को 111 से 131 सीटें मिलने का अनुमान है।

सपा इतने सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। ताजा सर्वे के अनुसार कांग्रेस पार्टी को तीन से 9 सीटें और बीएसपी को 8 से 16 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य क्षेत्रीय पार्टी की बात करें तो अन्य पार्टी को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।

पूर्वांचल में भी बीजेपी की बढ़त

पूर्वांचल में कुल 130 सीटें हैं। सी वोटर के सर्वे के अनुसार पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी को 41 से अधिक सीटें मिल सकती है। वही दूसरे स्थान पर 35 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी है। बीएसपी को पूर्वांचल से 12 सीटें मिलने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी को पूर्वांचल से 7 सीटें मिल सकती है। वहीं अगर अन्य पार्टी की बात करें तो अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने की संभावना है। कुछ पार्टी के नेता को टिकट नहीं मिल रहा हैं। इसी वजह से वे अलग-अलग पार्टी का दामन भी थम रहे हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago