Categories: Entertainment

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और बच्चों को नहीं थी उनके घर में एंट्री, सौतेले भाई सनी की मदद से ईशा ने तोड़ी परंपरा

देओल फैमिली बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर फैमिली है। यह फैमिली काफी सुर्खियों में रहती है। कहने को यह फैमिली काफी बड़ी है। अभिनेता धर्मेंद्र की दो शादियां हुई हैं। पहले शादी प्रकाश कौर से हुई थी। जब वह चार बच्चों के पिता बने थे। सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजयता देओल। उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री हेमा मालिनी से की।  इसके बाद वे दो बेटियों के पिता बने हैं, जिसका नाम ईशा देओल और आहना देओल है।

धर्मेंद्र के लिए सारे बच्चे समान हैं। वह सभी को एक समान प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को धर्मेंद्र के घर में एंट्री नहीं मिली थी।

जी हां,  आपने सही सुना… हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को धर्मेंद्र के घर में एंट्री की इजाजत नहीं थी। वह उनके घर आ जा नहीं सकती थी लेकिन साल 2015 में ईशा ने धर्मेंद्र के परिवार के एक सदस्य की मदद से यह परंपरा तोड़ दी।

धर्मेंद्र के घर ना जाने पर हेमा मालिनी ने कहा कि, उन्होंने धर्मेंद्र से शादी जरूर की थी लेकिन वह उनकी दूसरी फैमिली को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी।  हेमा ने कहा था कि, “मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए लिए जो किया, मैं उसमें खुश हूं।”

आपको बता दें वैसे हेमा का बंगला “आदित्य”  धर्मेंद्र के 11th रोडहाउस पर स्थित बंगले से मात्र 5 मिनट की दूरी पर है। लेकिन उनकी बेटी ईशा को वहां तक पहुंचने के लिए करीब 34 साल लग गए। ईशा का जन्म 1981 में हुआ था और वह अपने पापा के घर 2015 में गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, 2015 में धर्मेंद्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत देओल की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। ईशा उनसे मिलना चाहती थीं क्योंकि वह अहाना और उन्हें बेहद चाहते थे।

जानकारी के अनुसार, फिर ईशा ने अपने सौतेले भाई सनी देओल से बात की। सनी ने ईशा को घर ले जाकर अजीत देओल से मुलाकात करवा दी। इस दौरान वे न केवल अजीत से मिली बल्कि ईशा इस दौरान उनकी मां प्रकाश कौर से भी मिली।

आपको बता दे, इस दौरान  ईशा ने उनके पैर छुए और प्रकाश कौर ने उन्हें ढेर सारे आशीर्वाद दिए। कुछ महीनों की बीमारी के बाद 23 अक्टूबर 2015 को अजीत सिंह देओल का निधन हो गया।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago