Categories: Faridabad

फरीदाबाद खास:- कहा हो रहा है निर्माण कार्य, क्या है इस बार सूरजकुंड मेले में खास, कैसी मनाई जा रही है शहर में होली हर छोटी व बड़ी खबर :





1. सूरजकुंड:

मेले में आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए पर्यटन विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर 180012050535 . इस नंबर पर कॉल करने से मिलेगी मेले से जुड़ी हर जानकारी।



परिवहन विभाग ने मेले में जाने के लिए जारी की 8 साधारण व 4 एसी बसें, हर 30 मिनट के अंतराल पर बसें चलाई जाएगी, फरीदाबाद के अलावा तुगलकाबाद से भी बस चलेंगी।



मेले में पहली बार लगाई जा रही है देश के गुमनाम शहीदों की प्रदर्शनी, प्रदेश समेत फरीदाबाद के सभी वीरों के बलिदान, उनके चित्र व गाथाओं को किया जाएगा प्रदर्शित।



मेले के परिसर में होगा अमरनाथ गुफा का दीदार, जगह-जगह लगाए जाएंगे मंदिरों के घंटे, हरियाली का भी रखा जाएगा खास ध्यान।



2. होली के अवसर पर 6 घंटो तक बंद रहेगी हरियाणा रोडवेज की बसें, शाम को 4 बजे से बस चलेगी यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला।



3. फरीदाबाद के गांव तिगांव का होगा शहर की तरह विकास, रूबर्न मिशन के तहत होगा विकास, स्पेशल प्लानिंग के तहत गांव को किया जाएगा तैयार।



4. रेलवे बोर्ड ने फरीदाबाद-पलवल सेक्शन डिविजन के लाखो यात्रियों को दी राहत भरी खबर, जुलाई से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री कर सकेंगे जनरल टिकट में सफर, 15 से 30 रूपय का होगा फायदा।



5. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नियमो की अनदेखी के चलते 3 महीने तक मेट्रो हार्ट विद मल्टीस्पेशलिटी ब्लड सेंटर फरीदाबाद का लाइसेंस किया निलंबित।



6. 8 करोड़ 85 लाख 20 हजार रूपए की लागत से बनेगा फरीदाबाद के पलवल में सिविल अस्पताल, जून से होगा निर्माण कार्य शुरू, 20 से अधिक गांवों के लोगो को मिलेगा फायदा।



7. कोर्बेवैक्स वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों में ना होने के कारण सुने रहे केंद्र, सिर्फ 366 बच्चो को लगी वैक्सीन जबकि 60 से ज्यादा उम्र के 190 बुजुर्गो को लगी बूस्टर डोज।



8. सूरजकुंड मेले के चलते जल्दबाजी में तैयार की जा रही है बड़खल रेलवे पुल की सड़क, एक लेन में काम चलने के कारण दूसरी लेन पर लग रहा है लंबा जाम, वाहन चालक हो रहे है परेशान।



9. फरीदाबाद के सामाजिक संगठन पानी बचाने की लोगो को दे रहे है सलाह, फूलों व चंदन से होली खेलने पर लोगो को किया जा रहा है जागरूक।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago