Categories: Life Style

प्रेमिका से दूरी नही हुई बर्दास्त तो प्रेमी ने किया ये काम , बड़े ही फिल्मी अंदाज़ में करी शादी

बिहार बांका के शंभूगंज इलाके के टीना गांव में एक प्रेमी जोड़े ने होली के दिन गजब तरीके से शादी कर ली है। होली के पहले दिन यानी शुक्रवार को दोनों ने होली खेली और एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। कई घंटे एक दूसरे के साथ गुजारे और साथ रहने के वादे किए।

जैसे जैसे शाम ढलने लगी दोनो प्रेमी जोड़े का प्यार और जवां हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। उन प्रेमी से थोड़ी भी देर की दूरी सहन नही हो रही थी। दोनों योजना बनाकर घर से निकल गए। इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही अद्भुत था।

दरअसल, टीना गांव के बबलू तांती का बेटा जितेंद्र कुमार का प्रेम-प्रसंग गांव के ही मुन्ना तांती की बेटी पूजा कुमारी से चल रहा था। यह दो सालो से एक दूसरे से प्यार करते थे। धीरे-धीरे प्रेम की चर्चा गांव के अलावा दोनों के परिवारों और रिश्तेदारों तक पहुंच गई।

दोनों का घर एक टोले में होने की वजह से उनके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। शनिवार को होली का रंग लगते ही सभी बंधन को तोड़ते हुए प्रेमी जोड़े ने आधी रात को घर से निकलकर मंदिर पहुंचे और वहां शादी कर ली।

प्रेमी जोड़े ने जीवनभर साथ रहने की कसमें खाते हुए शादी कर ली और रातोंरात भागलपुर पहुंच गए। इसके बाद शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। रविवार की सुबह लड़की की मां और सभी रिश्तेदार शादी की खुशी की खबर सुनाने लड़के वाले के घर पहुंचे तो लड़के का पिता उनपर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, लेकिन लड़की पक्ष के लोग शिकायत करने थाना पहुंच गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने समझा-बुझा कर वापस घर भेजा। इस बीच जानकारी मिली है कि दोनो प्रेमी जोड़े भागलपुर से गया के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों को घर वापस लाने का प्रयास जारी है। पुलिस अधिकारी और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने अब शादी कर ली है, इसलिए स्‍वजनों को उन्हे अपना आशीर्वाद दे देना चाहिए।

Kunal Bhati

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago