HomeLife StyleHealthहरियाणा में इलाज को तरस रहे लोग, इतने हजार डॉक्टरों की कमी,...

हरियाणा में इलाज को तरस रहे लोग, इतने हजार डॉक्टरों की कमी, इन सुविधाओं के लिए भी भटक रही जनता

Published on

किसी भी देश में या प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा का होना काफी ज़रूरी होता है। स्वास्थ्य सेवा अच्छी होगी तभी वो प्रदेश बेहतरीन होगा। हरियाणा को बने हुए 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं लेकिन फिर भी यहां चिकित्सकों की कमी है। महामारी के बाद स्वास्थ्य हर किसी की प्राथमिकता में है। प्रदेश में भी हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया, लेकिन डॉक्टरों की बड़ी कमी है।

कोई भी जगह तभी स्वस्थ रहेगी जब डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। इस समय प्रदेश में सरकारी अस्पताल में 3250 पदों में से करीब 3 हजार डॉक्टर काम कर रहे हैं। प्राइवेट समेत सूबे में 14517 डॉक्टर पंजीकृत हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर जरूरी है।

हरियाणा में इलाज को तरस रहे लोग, इतने हजार डॉक्टरों की कमी, इन सुविधाओं के लिए भी भटक रही जनता

स्वास्थ्य विभाग लोगों को बड़ी – बड़ी सुविधाएं देने की बात करता है लेकिन डॉक्टर ही नहीं होंगे तो सुविधा का लाभ देगा कौन? प्रदेश को 28 हजार 600 डॉक्टरों की जरूरत है। महामारी काल में जिला अस्पतालों में वेंटिलेटर पहुंचाए गए, लेकिन चलाने वाला नहीं है। सब सेंटर से लेकर सीएचसी-पीएचसी व जिला अस्पतालों की संख्या भी देखें तो 6800 गांवों में से आधे गांवों में स्वास्थ्य सेवा मिल पाती है। बाकी गांवों को क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

हरियाणा में इलाज को तरस रहे लोग, इतने हजार डॉक्टरों की कमी, इन सुविधाओं के लिए भी भटक रही जनता

काफी सरकारें प्रदेश में आई हैं लेकिन कोई भी आमजनता की इस समस्या को दूर नहीं कर पाई है। प्रदेश में हार्ट, न्यूरो, कैंसर और किडनी-लीवर ट्रांसप्लांट जैसी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई जैसे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इनके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभी हमारे पास नहीं हैं।

हरियाणा में इलाज को तरस रहे लोग, इतने हजार डॉक्टरों की कमी, इन सुविधाओं के लिए भी भटक रही जनता

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी एक गंभीर मुद्दा है। प्रदेशवासियों यहां सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकारी अस्पतालों में 3250 पदों में 3098 पद भरे हैं। इनमें करीब 700 स्पेशलिस्ट हैं। यानी 40857 की आबादी पर एक सर्जन है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this