Categories: HealthIndiaTrending

शादी के 54 साल बाद एक 70 साल की महिला ने पहली बार बच्चे को दिया जन्म, जानिए ये कैसे हुआ संभव?

इंसान की शादी करने के बाद बस एक ही इच्छा रहती है की उनके घर किसी बच्चे की किलकारी गूंजे। लेकिन कई लोगो के साथ ये समस्या होती है की वो पेरेंट्स बनने का सुख नहीं प्राप्त कर पाते है ऐसे में कई लोग कई तरह के नुस्खों का सहारा लेते है। यहां तक की मजबूरत अंधविश्वास की तरफ भी अपनी किस्मत आजमाते है।

ऐसा ही राजस्थान के एक जोड़े के साथ हुआ जिनकी गोद 54 सालो तक सुनी रही पर उनके घर में बच्चे की किलकरी गूंजी लेकिन महिला ने 70 साल की उम्र में बच्चे को दिया जन्म। क्या इतनी आगे होके भी बच्चे को जन्म देना संभव है?

70 साल की महिला ने दिया एक स्वस्थ बच्चे को जन्म

राजस्थान के अलवर जिले में 70 साल की महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पति की उम्र 75 वर्ष है। इस दंपति की शादी करीब 54 साल पहले हुई थी। लेकिन उनके घर में किलकारी नहीं गूंजी थी। पर अब ये संभव हुआ आईवीएफ तकनीक से।

आईवीएफ तकनीक से उनके आंगन में बेटे की किलकारी गूंजी तो दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक महिला के इस उम्र में प्रेगनेंट होने के कारण कई तरह की आशंकायें थी लेकिन आखिर में सब कुछ ठीक हो गया।

महिला के पति आर्मी रिटायर्ड है

महिला के पति गोपीचंद जो सेना में काम करते थे उनका कहना है कि वह एक संतान का 1968 से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 1983 में सेना से रिटायर होने के बाद वह अपनी पत्नी की देशभर के कई डॉक्टरों से इलाज करा चुके हैं लेकिन उनको संतान का सुख नहीं मिला।

इसके बाद कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें आईवीएफ के बारे में जानकारी दी जिसके बाद आईवीएफ सेंटर की मदद से 70 साल की चंद्रवती ने आखिरकार लड़के को जन्म दिया जिसका वजन करीब पौने 3 किलो बताया गया है।

जान ले आईवीएफ को लेकर एक नया कानून

आपको बता दे, डॉक्टरों का कहना है कि देश विदेश में कई महिलाओं ने 70-80 की उम्र में भी आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म दिया है लेकिन राजस्थान में ये पहला मामला है जहां 70 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आईवीएफ के जरिए 70 साल की महिला और 75 साल के पति के लिए संतान सुख की प्राप्ति पूरी हुई है।

वही आपको बताते चले कि जून 2022 से एक कानून लागू हुआ है। जिसके मुताबिक 50 वर्ष से ऊपर की महिला और पुरुष को कोई भी आईवीएफ निसंतानता केंद्र इलाज नहीं दे पाएंगे और ना ही वे लोग अधिक उम्र में इलाज ले पाएंगे। लेकिन ये इस दंपति की ने इस कानून के आने से पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया था ये इनकी खुशकिस्मती हुई।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago