HomeFaridabad2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई,...

2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई, भाजपा नेतागण कर रहे हैं लापरवाही

Published on

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम ने शहर की मौजूदा कार्य प्रणाली के मुँह पर जोरदार तमाचा मारा है। सर्वेक्षण के परिणाम स्वरुप फरीदाबाद का नाम भारत के शीर्ष 10 गंदे शहरों में शुमार है। शहर में साफ सफाई की बात की जाए तो हालात ज्यादा बेहतर नहीं है।

चारों ओर गंदगी ने पैर पसार रखे हैं। जगह जगह कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं जिसकी कोई देख रेख नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि भाजपा सरकार ने शहर में बड़ रही गंदगी को ध्यान में रखते हुए सफाई मशीनों को बाहर देश से खरीदा था।

2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई, भाजपा नेतागण कर रहे हैं लापरवाही

इन में से कई मशीनों को इटली से मंगवाया गया था। बात की जाए इन उपकरणों पर हुई लागत की तो एक मशीन की कीमत करीब 2 करोड़ रूपये है। शहर में मौजूदा समय पर तकरीबन 3 ऐसी मशीनें हैं जिनके उपयोग से गन्दगी को साफ़ किया जा सकता है।

2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई, भाजपा नेतागण कर रहे हैं लापरवाही

यह ट्रकनुमा मशीनें सफाई के लिए कारगर हो सकती थी परन्तु मौजूदा दौर में इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जब इन मशीनों को लाने का फैसला किया था तब उसके पीछे का अहम कारण था शहर में बढ़ती गंदगी।

2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई, भाजपा नेतागण कर रहे हैं लापरवाही

मशीन आने के बावजूद फरीदाबाद में जगह जगह पर गंदगी के अम्बार को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि मशीनों की खरीद का एक अहम कारण था कर्मचारियों की मदद। बात की जाए मौजूदा स्थिति की तो अभी सफाई कर्मचारी अपने आप कूड़े के ढेर को साफ कर रहे हैं।

2 करोड़ की लागत वाली मशीन से नहीं हो रही साफ सफाई, भाजपा नेतागण कर रहे हैं लापरवाही

जब मशीनों का उपयोग कर सफाई की जाती है तब भी कूड़े का ढेर सड़क किनारे इकठ्ठा हो जाता है जिससे गंदगी बड़ जाती है। सवाल है प्रशासन के आगे कि बेहतर उपकरणों की मौजूदगी के बाद भी शहर को कैसे साफ़ रखा जाएगा ?

Latest articles

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म...

फरीदाबाद दिल्ली लिंक रोड का पुनर्निर्माण हुआ शुरू, 50 हजार यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली और नोएडा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत...

More like this