आपदा को अवसर में बदला, लॉकडाउन में बना घर जमाई और फिर साली के साथ हुआ फरार

लॉकडाउन में बना घर जमाई और फिर साली के साथ हुआ फरार :- संबंधों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई और यह खबर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई है। दरअसल कोविड-19 वक्त में जब लोग घर से बेघर हो रहे थे, लोग परेशान हो रहे थे,

एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे थे तो नटेरन के पमारिया गांव की रहने वाली रिंकी नाम की महिला का पति भी परेशान था उसका काम छूट गया था। इसी कारण उसे अपने ससुराल में पनाह मिल गया लेकिन इस पनाह का उसने सही इस्तेमाल नहीं बल्कि बेजा इस्तेमाल किया, गलत रास्ता अख्तियार किया और अपनी साली से ही प्रेम कर बैठा।

लॉकडाउन में बना घर जमाई और फिर साली के साथ हुआ फरार

अक्सर खबर के मुताबिक ये बातें निकल कर सामने आई कि घर जमाई अपनी धर्मपत्नी रिंकी के साथ गलत व्यवहार करता था। उसके साथ मारपीट करता था और अपनी साली के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घर जमाई हुआ फरार

हालांकि जब इस बारे में यानी घर जमाई की धर्मपत्नी को पता चला तो उन्होंने जब इस बात को उठाया और रिंकी को दबाते हुए कहा कि साली तो मेरी बहन जैसी है। कुछ दिनों के बाद पता लगा कि युवक अपनी साली को ही लेकर मौके से फरार हो गया।

अब इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई तो पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच यह भी जानकारी निकलकर सामने आई की साली ने जहर खा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तमाम मामलों को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाई और इसमें यह भी निकल कर सामने आया कि पति अपनी साली से कोई संबंध नहीं रखेगा।

इस तरह से संबंध निभाने के बाद, सात जन्मों की कसमें खाने की बात जब किसी रिश्ते को बनाने के समय, जब किसी शादी में कहीं जाती हैं तो उन संबंधों उन वचनों को सुनकर देखकर यही समझ में आता है कि रिश्ते बड़ी ही पाक होते हैं।

जब इन रिश्तों को तार-तार करने की कुछ ऐसी ही घटनाएं निकल कर सामने आती हैं जिस घटना को आप अभी पढ़ रहे हैं तो इन संबंधों से न सिर्फ विश्वास उठ जाता है बल्कि मन में कई और भी सवाल पैदा होते हैं। सवाल कुछ इस तरह के होते हैं कि जब आप अपनों के बीच में रहकर विश्वासघात करते हैं तो आप दूसरों पर विश्वास कैसे कर सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago