Categories: Life Style

कुमार विश्वास ने गोबर और मिट्टी से बनाया शानदार आशियाना, देखे अनोखी तस्वीरे

कुमार विश्वास भारत के बहुत ही मशहूर कवि और राजनेता है।  उनके कविताओं को काफी लोग पसंद करते हैं। वह प्रकृति से काफी जुड़े हुए हैं और वह अपने लगाव को अक्सर अभी अपनी कविताओं के जरिए बताते रहते हैं। उनका यह लगाव सिर्फ कविताओं तक ही सीमित नहीं है,  बल्कि यह लगाव उनके घर में भी बखूबी देखने को मिलता है। आज के दौर में जहां हर कोई एक लग्जरी लाइफ जीना चाहता है,  वहां कुमार विश्वास मिट्टी के बने घर में रहना पसंद करते हैं।

कुमार विश्वास ने अपने गांव पैतृक में अपने लिए खूबसूरत खास घर बनाया है। बता दे, कुमार विश्वास उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने गांव में अपने लिए खूबसूरत आशियाना तैयार किया है। इस घर की कई खासियत है। उनके घर में सब सुविधा की हर चीज है।

आपको बता दें,  इस घर की खास बात यह है कि यह ईट सीमेंट से नहीं बना है। बल्कि यह मिट्टी से तैयार किया गया है।  मिट्टी का होने के बावजूद भी कुमार विश्वास के इस घर को देखने के बाद आप इस घर की सुंदरता की तारीफ जरूर करेंगे।

आपको बता दें कुमार विश्वास के इस घर में घर के बाहर चूने से दीवारों पर कई सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाए हुए हैं। इसको देखकर हर कोई कहता है कि कुमार विश्वास कितने देसी किस्म के इंसान हैं।

कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर अपने घर में बिताए हुए पलों की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कुमार विश्वास के घर के इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के दिलों में उनके लिए और भी प्यार आता है।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था,  जिसमें वह का गार्डन में सफाई करते हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं कवि कुमार विश्वास अपने इस घर में एक गाय को भी पालते हैं।

अब ज्यादातर गांवों में आपने यह तो देखा ही होगा कि घरों में वे किस तरह गायों को रखते हैं। उसी तरह कुमार विश्वास भी अपने घर में गाय को पालते हैं।

सोशल मीडिया पर उनके घर की तस्वीरों में आप देख सकते हैैं कि यहां एक लाइब्रेरी भी है। इसके साथ ही यहां एक स्टूडियो भी बनाया हुआ है। कुमार विश्वास ने अपने इस देसी घर में खेत की भी जगह रखी है।

आपको बता दे, जहां वे अक्सर खेत का काम करते नजर आते हैं। इसके अलावा घर के बेडरुम से लेकर हर एक कोने में कुमार विश्वास ने देसीपन को जगह दी है।

हाल ही में कुमार विश्वास ने ही अपने इस देसी घर के बारे में बताया था कि यह घर पूरी तरह से गोबर, मिट्टी, चुना, दाल और दूसरी चीजों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। कुमार विश्वास ने बताया है कि दीवार पर हो रही प्लास्टर को वैदिक प्लास्टर कहा जाता है। इसमें पीली मिट्टी, बालू, गोबर, चूना, इस्तेमाल में न आने वाली दालों का चूरा, लसोड़े, आंवला, गूलर, शीशम के पेड़ों के अवशेषों को मिलाया गया है।

उन्होंने इस घर को पूरी तरह एंटीबैक्टिरियल व तापमान नियंत्रक बनाया है। कुमार विश्वास की कविताओं की तरह ही उनका यह घर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस घर के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago